हस्तिनापुर। खादर क्षेत्र के दो दर्जन गांवों के लिए नासूर बना मखदूमपुर-नयागांव संपर्क मार्ग एक बार फिर लोगों की परेशानी का सबब बन गया है। सड़क निर्माण कार्य बीच में ही बंद होने से ग्रामीणों में रोष है। टूटे संपर्क मार्ग के कारण खादर क्षेत्र के करीब 15 गन्ना क्रय केंद्रों का संचालन प्रभावित है। इससे किसानों को गन्ना आपूर्ति करने में परेशानी हो रही है।