हस्तिनापुर। त्योहारों के सीजन को देखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा का माहौल कायम करने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। इसी क्रम में सोमवार को थाना प्रभारी दुष्यंत शर्मा के नेतृत्व में थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव लतीफपुर में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया और त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।