मेरठ के बुढ़ाना गेट स्थित जिमखाना मैदान में 9 से 19 अक्टूबर तक श्री रामलीला का मंचन किया जाएगा। शनिवार को गढ़ रोड स्थित होटल में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार रामलीला में डिजिटल लाइट के साथ लेजर शो के जरिए भगवान श्रीराम के प्रसंगों को दर्शाया जाएगा। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने की तैयारियां की जा रही हैं।