मेरठ के बिजली बंबा बाईपास स्थित कटेंजा में जैन मंदिर के शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आचार्य सौरभ सागर महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। वैदिक मंत्रोच्चार, विधि-विधान और जयकारों के बीच मंदिर की शिलान्यास रस्म संपन्न हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित किया।