हस्तिनापुर के अर्जुन चौक स्थित रामकिशन बांग्ला एकेडमी में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव का नवमी पर समापन हुआ। अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान भक्तों ने धूनी के साथ नृत्य करते हुए मां की आरती की। कमेटी अध्यक्ष मयंक कुमार के अनुसार, नवरात्र के अवसर पर हर साल यह आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं।