मेरठ। जानी क्षेत्र स्थित भोला झाल पर मंगलवार को गणेश विसर्जन के अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगनहर में गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस दौरान पूरा क्षेत्र 'गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों से गुंजायमान रहा।