फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरधना-बिनौली मार्ग पर गढ्ढों और जलभराव का जायज़ा लेने पहुंचे बागपत सांसद, अधिकारियों की कार्यशैली पर जताई नाराज़गी

मेरठ। सरधना-बिनौली मार्ग पर कस्बा हर्रा के बाहरी छोर पर जलभराव और सड़क के गड्ढों ने राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर बागपत सांसद राजकुमार सांगवान ने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों को आड़े हाथ लिया। सांसद ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को जलभराव और सड़क की खराब स्थिति का तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क पर गड्ढे और पानी जमा होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को क्षेत्र के दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने सांसद राजकुमार सांगवान को सरधना-बिनौली मार्ग की स्थिति से अवगत कराया। लोगों ने बताया कि हर्रा के बाहरी छोर पर सड़क किनारे लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो जाती है। सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता। जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। पैदल राहगीरों को भी सड़क के किनारे से निकलने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने सड़क के दोनों ओर अव्यवस्थित तरीके से वाहनों की पार्किंग और पशुओं का चारा बेचने वालों द्वारा सड़क किनारे किए जा रहे अतिक्रमण की शिकायत भी सांसद से की। लोगों का आरोप था कि सड़क किनारे वाहनों के खड़े रहने और चारे की बिक्री के कारण मार्ग की चौड़ाई कम हो जाती है। व्यस्त मार्ग होने के कारण यहां दिनभर वाहनों का आवागमन रहता है, ऐसे में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से जाम के साथ दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। शिकायत सुनने के बाद सांसद ने मामले को गंभीरता से लिया और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को मौके की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण और रखरखाव की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों को जनता की परेशानी का संज्ञान लेना चाहिए। समस्या लंबे समय तक बनी रहना अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। सांसद ने सड़क किनारे अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के मामले में एसएसपी से शिकायत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सड़क पर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही सांसद ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि सड़क की बदहाली और जलभराव जैसी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। लोगों को सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराना संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें