मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे के रामलीला मैदान में भारतीय पांडव सेना के तत्वावधान में चल रहे गणेश चतुर्थी महोत्सव में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचे और गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना व आरती में शामिल होकर धर्मलाभ अर्जित किया। पूरे परिसर में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।