मऊ में 48 घंटे से लगातार शहर से होकर गुजरी तमसा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है जिसके कारण नदी किनारे बने कई घाट आधे डूब चुके हैं । वहीं नगर के मऊ महादेव घाट पर आरती स्थल पानी में बुधवार को डूब गया। बढ़ते जल स्तर को देखते हुए जहां एक तरफ सिंचाई विभाग नगर के बंधे पर निगरानी कर रहा है । बढ़ते जल स्तर को देखते हुए मऊ महादेव घाट पर सैलानियों और लोगों के आने पर मनाही हो गई है। सुरक्षा के मद्देनजर यहां पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर घाट के एक हिस्से को बंद कर दिया है वहीं मोटर बोट का संचालन भी बंद कर दिया गया है।