वृंदावन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दो दिवसीय ब्रज दौरे के पहले दिन वृंदावन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।