फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में विंगस्टन होटल की दीवार गिरी, तीन मजदूर दबे; एक का शव बरामद

मथुरा के मसानी लिंक रोड स्थित विंगस्टन होटल में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। होटल की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय दीवार के पास काम कर रहे तीन मजदूर मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव दल ने मलबा हटाकर एक मजदूर का शव बरामद कर लिया, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। मृतक की पहचान दिनेश पुत्र गिर्राज, निवासी गांव खामिनी, गोवर्धन रोड के रूप में हुई है। बताया गया है कि हादसे के समय ठेकेदार अली वसीम भी मौके पर मौजूद था। दीवार गिरते ही वह वहां से भाग गया। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना भी ठेकेदार की ओर से ही दी गई थी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बचाव दल मलबा हटाकर अन्य दोनों मजदूरों की तलाश में जुटा है। पुलिस ठेकेदार की तलाश के साथ घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने मौके पर जेसीबी की मदद से मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें