फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 15 साल बाद फिर गूंजेगी कोसीकलां में पहलवानों की हुंकार

Arun Parashar Updated Fri, 04 Sep 2026 04:21 PM IST

मथुरा के कोसीकलां में करीब 15 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद नगर में एक बार फिर कुश्ती दंगल का आयोजन होगा। अनाज मंडी परिसर में 5 सितंबर शनिवार को होने वाले दंगल को लेकर आयोजकों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दंगल में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब सहित कई राज्यों के पहलवान हिस्सा लेंगे। अखाड़े में पहलवानों के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबले दर्शकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेंगे। दंगल में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण विजेता द्वारा पहलवानों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजक विवेक चौधरी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से नगर में कुश्ती दंगल का आयोजन बंद था। इससे पुरानी मल्ल विद्या और कुश्ती की परंपरा को झटका लगा था। अब कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण एवं मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी के प्रयासों से इस गौरवशाली परंपरा को फिर से जीवंत करने की पहल की गई है। उन्होंने बताया कि कृषि अनाज मंडी परिसर में विशाल अखाड़ा तैयार किया जा रहा है। दर्शकों के लिए टेंट, कुर्सियों, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। दंगल में विजेता पहलवानों के लिए लाखों रुपये के नकद पुरस्कार रखे गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें