फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में सैनी समाज की हुंकार, अब सिर्फ वोट बैंक नहीं, राजनीति में चाहिए वाजिब हिस्सेदारी

Arun Parashar Updated Sun, 30 Aug 2026 05:42 PM IST

मथुरा में समाज की प्रगति संगठन, शिक्षा और नेतृत्व से होती है। हम सबसे मेहनतकश समाज हैं, लेकिन राजनीतिक चेतना के अभाव में अधिकारों से वंचित रहे। अब सिर्फ वोट बैंक बनकर रहने का समय खत्म हो चुका है। बच्चों के बेहतर भविष्य और राजनीतिक हक के लिए सभी को एक मंच पर आना होगा। ये बातें दिशा संवाद एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि नूरपुर विधानसभा सीट से विधायक राम अवतार सैनी ने कहीं। सामाजिक न्याय और राजनीतिक हिस्सेदारी की मांग को लेकर रविवार को मसानी रोड स्थित नेशनल चैंबरभवन में सैनी समाज का दिशा संवाद एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी राम भरोसी चांदी वालों और संचालन राम अचल मौर्य ने किया। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि नूरपुर (सपा) विधायक राम अवतार सैनी ने महात्मा ज्योतिराव फुले व माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर की। इसके बाद समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। दिशा संवाद के दौरान वक्ताओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मथुरा जनपद में सैनी समाज की करीब 1.5 लाख आबादी है। इसके बावजूद किसी भी राजनीतिक दल ने समाज को वाजिब सम्मान और प्रतिनिधित्व नहीं दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें