फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यम द्वितीया की तैयारी तेज, घाटों से यमुना तक चल रहा सफाई अभियान

यम द्वितीया के पर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पर्व पर यमुना स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यमुना किनारे बने घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। घाटों की सफाई के साथ ही यमुना में जमा गंदगी और कचरे को हटाने के लिए मशीनों की मदद ली जा रही है। नगर निगम की ओर से विश्राम घाट, बंगाली घाट, असकुंडा घाट, स्वामी घाट, केसी घाट, सती घाट और ध्रुव घाट सहित यमुना किनारे बने प्रमुख घाटों पर सफाई कराई जा रही है। घाटों पर जमा कचरा, पूजा सामग्री और अन्य गंदगी हटाई जा रही है, ताकि पर्व के दिन श्रद्धालुओं को स्नान और पूजा-अर्चना में परेशानी न हो। इसके साथ ही यमुना के पानी में तैर रही गंदगी को हटाने के लिए मशीनों से सफाई कराई जा रही है। नगर निगम का प्रयास है कि यम द्वितीया से पहले घाटों और यमुना के आसपास का क्षेत्र साफ-सुथरा नजर आए। पर्व पर मथुरा के विश्राम घाट पर भाई-बहन यमुना में स्नान कर यमराज और यमुना महारानी की पूजा करते हैं। इस परंपरा के चलते यहां दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें