फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा के लोहवन में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू

मथुरा में प्राथमिक विद्यालय लोहवन प्रथम में 23 अक्तूबर को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें न्याय पंचायत के 17 विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इन प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र ब्लॉक और फिर जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां के माल्यार्पण और पूजन के साथ हुआ। जिला मीडिया प्रमुख राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गोवर्धन दास गुप्ता और वरिष्ठ प्रधानाध्यापक बांकेलाल ने पूजन किया। अनिल वर्मा, तीरथ मोहन चूड़ामणि, प्रमोद कुमार वर्मा, अरुण, गोपाल सारस्वत, देवेंद्र शर्मा, प्राची अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, नेहा शर्मा, बीना यादव, रश्मि शर्मा, रेनू बाला गुप्ता, रंजना वर्मा, राखी अग्रवाल सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। एआरपी संजय सिंह और अनुपम शीतल भी कार्यक्रम में मौजूद थे। प्राथमिक स्तर पर कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय लोहवन प्रथम की टीम विजेता बनी। उच्च प्राथमिक स्तर पर कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहवन की टीम विजयी हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें