मथुरा और वृंदावन में आयकर विभाग ने शुक्रवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। विभाग ने रेडिशन होटल, गुरूकृपा बिल्डर सहित कई व्यापारियों के ठिकानों पर छापा मारा। इस कार्रवाई से शहर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। आयकर विभाग की टीमों ने सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक विभिन्न स्थानों पर सर्वे की कार्रवाई की, जो अभी भी जारी है।