फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गुरुकुल हादसा: संत समाज में भारी रोष, पीड़ितों को 11-11 लाख मुआवजा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

वृंदावन। चेतन विहार स्थित पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम में टैंक सफाई के दौरान चार मासूम छात्रों की दर्दनाक मौत से संत-महंतों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इस दुखद घटना को लेकर परिक्रमा मार्ग स्थित मोर कुटी आश्रम में संतों की एक आपात बैठक आयोजित की गई, जिसमें हादसे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शासन-प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की गई। बैठक में उपस्थित संतों ने एक स्वर में कहा कि इस पूरी घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही संत समाज ने शासन से मृतक छात्रों के परिजनों को 11-11 लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की पुरजोर मांग की है। संतों ने गुरुकुल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो गुरुकुल छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकते, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे संस्थानों को बंद कर वहां अध्ययनरत अन्य छात्रों को सुरक्षित आश्रमों अथवा सरकारी विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्थानांतरित किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अनहोनी की पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान महंत परमेश्वर दास महाराज, महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज, महंत गंगा दास, रामेश्वर दास, रामदास, पुरुषोत्तम दास, अभिलेख दास एवं श्यामदास सहित अनेक संत-महंत उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें