फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर लौटीं नीलम का भव्य स्वागत

सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में देश के लिए रजत पदक जीतकर लौटीं भारतीय पहलवान नीलम सिरोही का रविवार को भगवती मंदिर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाली नीलम के स्वागत के लिए मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुटी। लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर और माता के जयकारों के साथ उनका अभिनंदन किया। नीलम ने भगवती मंदिर में दुग्धाभिषेक कर माता का आशीर्वाद लिया। रविवार सुबह करीब पौने नौ बजे नीलम सिरोही दलबल के साथ मंदिर पहुंचीं। उनके पहुंचते ही कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय, जिला कुश्ती संघ के महासचिव जनार्दन सिंह पहलवान, हरीओम शर्मा, सौरभ जैन, विष्णु शर्मा, राजेंद्र रूहेला, धर्मवीर शर्मा आदि ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया और विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। पूरा मंदिर परिसर माता के जयकारों और नीलम के सम्मान में लग रहे नारों से गूंज उठा। कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में आयोजित सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में नीलम ने महिलाओं के 50 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल किया, जिससे चैंपियनशिप में भारत के चार पदकों की कुल संख्या में महत्वपूर्ण योगदान मिला। नीलम ने अपने रजत पदक पर खुशी व्यक्त की, लेकिन स्वीकार किया कि ओलंपिक चैंपियन यूई सुसाकी के खिलाफ फाइनल प्रदर्शन में मामूली कंधे की चोट ने उन्हें प्रभावित किया। उन्होंने कहा मैं बहुत खुश हूं कि मैं सीनियर विश्व चैंपियनशिप में देश के लिए रजत पदक जीत सकी। डा. गोविंद राम शर्मा, अजय ठाकुर, आलोक जैन, अन्नू वैद्य, पिंटू गर्ग, केपी सिंह, रूचि चौधरी आदि ने स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें