महावन। राधारानी की प्राकट्य स्थली रावल स्थित मंदिर में शनिवार को राधाष्टमी पर्व पर भक्तिमय माहौल रहा। मंदिर में सुबह विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद राधारानी की भव्य श्रृंगार आरती की गई। उदासीन रमणरेती आश्रम, महावन के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज ने राधारानी की श्रृंगार आरती कर दर्शन किए। आरती के दौरान मंदिर परिसर राधारानी के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने राधारानी के अलौकिक श्रृंगार के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।