मथुरा में दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व श्री द्वारकाधीश मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में गाय के गोबर से गिरिराज महाराज का विशाल स्वरूप तैयार किया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुई पूजा-अर्चना में दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गिरिराज महाराज के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।