फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 10 साल से अटकी फोरलेन परियोजना के रास्ते से हटने लगे पेड़

मथुरा में दस साल से अटकी कोसी-गोवर्धन-सौंख-मथुरा-राया फोरलेन परियोजना के रास्ते में बाधक पेड़ों का कटान रविवार से शुरू हो गया। पहले कदंब और फिर नीम का पेड़ काटकर पातन की शुरुआत की गई। परियोजना के तहत कुल 2777 पेड़ काटे जाने हैं। इनमें निजी भूमि के 1355 पेड़ों का कटान पीडब्ल्यूडी, जबकि संरक्षित वन भूमि के 1422 पेड़ों का पातन वन निगम कराएगा। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड 86.913 किलोमीटर लंबे मार्ग का 786.74 करोड़ रुपये से चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराएगा। मार्ग को कोसीकलां से नंदगांव, बरसाना, गोवर्धन, सौंख और मथुरा होते हुए राया कट तक फोरलेन बनाया जाना है। वर्ष 2016 में करीब 498 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत परियोजना पेड़ों के कटान की अनुमति नहीं मिलने से करीब एक दशक तक अटकी रही। शुरुआत में 9127 पेड़ों के कटान की जरूरत थी। बाद में डिजाइन में बदलाव कर संख्या घटाकर 2777 कर दी गई। सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई 2026 में कटान की अनुमति दी थी। इसके बदले 27,770 पौधे ततरौता गांव में लगाए जाएंगे। वन विभाग को इनका दस साल तक संरक्षण करना होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें