फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छाता शुगर मिल चालू कराने को लेकर किसानों का प्रदर्शन, ट्रैक्टरों से पहुंचे मिल परिसर

मथुरा के छाता शुगर मिल को पुनः शुरू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को बरसाना क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों के किसानों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। भारी संख्या में युवा और किसान ट्रैक्टरों में सवार होकर नारेबाजी करते हुए छाता शुगर मिल परिसर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान किसानों और युवाओं ने 'जय जवान-जय किसान' तथा 'ठानी है, गन्ना मिल चलानी है' जैसे नारे लगाकर अपनी मांगें बुलंद कीं। ग्रामीणों का कहना है कि शुगर मिल के लंबे समय से बंद पड़े होने के कारण क्षेत्र के गन्ना किसानों को भारी आर्थिक व व्यावहारिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मिल को जल्द से जल्द चालू करने की मांग की है, ताकि क्षेत्रीय किसानों को फसल का सही दाम और राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें