फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यातायात माह में पुलिस ने स्कूली बच्चों को पढ़ाया नियमों का पाठ

मथुरा में यातायात माह के तहत पुलिस ने सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को भरतपुर गेट स्थित इस्लामिया इंटर कॉलेज में यातायात पुलिस ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य और शिक्षक भी मौजूद रहे। यातायात पुलिस ने विद्यार्थियों को बताया कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल जीवन बचाने में महत्वपूर्ण है। नशे की हालत में वाहन चलाने और तेज गति से गाड़ी दौड़ाने से बचने की अपील की गई। पुलिस ने पंपलेट बांटकर आम लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक यातायात ने स्कूली बसों और अन्य वाहनों की जांच की। चालकों और परिचालकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। शहर के प्रमुख स्थानों पर भी पुलिस ने लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। यातायात पुलिस ने दिन भर जगह-जगह यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अब तक 1789 चालान किए जा चुके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें