फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चौरासी कोस यात्रा में भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु

कोसीकलां में श्री राधा रानी बृज चौरासी कोस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने ब्रज के प्रमुख स्थलों के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालु ब्रह्मा जी मंदिर चौमुहा, गरुण गोविन्द मंदिर छटीकरा, ब्रह्मांड घाट, मनसा देवी मंदिर और चिंताहरण महादेव मंदिर पहुंचे। यहां यात्रियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान के दर्शन किए। भजन-कीर्तन और राधे-राधे के जयकारों से यात्रा का वातावरण भक्तिमय बना रहा। यात्रा के दौरान आयोजित भजन संध्या में गायक अशोक भार्गव ने राधा-कृष्ण की भक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुतियां दीं। उनके मधुर भजनों और भक्तिमय संगीत ने ऐसा समां बांधा कि यात्री भावविभोर होकर झूमने लगे। भजनों की धुन पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। पूरा परिसर राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। यात्रा संचालक डॉ. परशुराम भार्गव, दिनेश बठैनिया, मुकेश जैन, शीतल जैन, श्वेता जैन आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें