यूपीआई टैक्स के विरोध में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी को 2000 रुपये से अधिक का गिफ्ट भेजा। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में गिफ्ट भाजपा के राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह के माध्यम से भेजा। धनगर ने कहा कि यूपीआई टैक्स का निर्णय युवा, व्यापारी और आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाएगा। डिजिटल भुगतान को बढ़ाने के बजाय इस से लोगों में असमंजस पैदा है। गिफ्ट में देसी घी, हवन सामग्री, कपूर, धूप-बत्ती और अगरबत्ती पूजा सामग्री दी। इसकी कीमत 2000 रुपये से अधिक है। उन्होंने टैक्स वापस लेकर राहत देने की मांग की। संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष उमेश शर्मा, महामंत्री मनोज गौड़, बलवीर प्रधान, हरवीर सिंह, दुर्गेश बघेल, ललिता देवी, रूपा लवानिया, गीता दिवाकर, रमेश कश्यप, रवि वाल्मीकि, दीपक सिंह, हाशिम हुमेंर, बलवीर सिंह, शैलेंद्र चौधरी, महेश चौबे, धीरू चौधरी, पूरन सिंह, मंजू देवी, राजेश कुमार, दिलशाद खान, रूपवती, गुड्डी देवी, रीता देवी, अमरावती, नम्रता आदि रहे।