फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: श्रावणी उपाकर्म पर माथुर चतुर्वेदी समाज के ब्राह्मणों ने किया वैदिक अनुष्ठान

Arun Parashar Updated Wed, 26 Aug 2026 05:47 PM IST

पुण्य सलिला श्री यमुनाजी के पावन तट स्थित विश्राम घाट पर बुधवार को माथुर चतुर्वेदी समाज की आदि गुरु गद्दी श्रीजी पीठ के तत्वावधान में ब्राह्मणों का प्रमुख पर्व श्रावणी उपाकर्म वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम श्रीजी पीठाधीश्वर 108 श्री ठाकुर जी बाबा महाराज के सानिध्य में तथा श्रीजी पीठाचार्य मनीष बाबा के निर्देशन में आयोजित हुआ। उपाकर्म के दौरान सर्वप्रथम ब्राह्मणों को पंचगव्य से देहिक शुद्धि कराई गई। इसके बाद मां अरुंधती पूजन, सप्तऋषि पूजन, ऋषितर्पण, पितृ तर्पण, धर्मराज पूजन, दशविध स्नान तथा यज्ञोपवीत संस्कार पूजन सहित विभिन्न वैदिक कर्मकांड संपन्न कराए गए। इस अवसर पर श्रीजी पीठाचार्य मनीष बाबा ने श्रावणी उपाकर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह प्राचीन वैदिक परंपरा है। उपाकर्म के माध्यम से वर्षभर में जाने-अनजाने में हुए अशुद्ध कर्मों और पापों के प्रायश्चित एवं आत्मशुद्धि का विधान किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व ब्राह्मण समाज के लिए आत्मशुद्धि, संकल्प और वैदिक परंपराओं के पुनर्स्मरण का महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम में कपिल बाबा, आशीष बाबा, दीपू बाबा, मनीष कृष्ण शास्त्री, सुनसुन सरदार, पंडित श्यामु, पंडित शिवम, पं. भास्कर बाबा, पंडित गोपेश, विनोद चतुर्वेदी, सीपू सरदार, कैलाश चतुर्वेदी, आचार्य दाऊजी, उपेंद्र सहित बड़ी संख्या में भक्त एवं समाजजन उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें