फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पीडीए साइकिल यात्रा का सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

कुसमरा। नगर से होकर गुजर रही पीडीए साइकिल यात्रा का शुक्रवार को मैनपुरी रोड पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत यात्रा में शामिल प्रदेश सचिव युवजन सभा हिमांशु कश्यप निवासी बिधूना ने नेताजी मुलायम सिंह यादव की समाधि तक पहुंचने और उनके विचारों के साथ ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान किशनी विधानसभा अध्यक्ष ब्रजेश कठेरिया ने कहा कि आने वाले समय में जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प ले चुकी है। उन्होंने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वोट काटकर एक विशेष पार्टी को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर बड़ा आंदोलन चल रहा है। उन्होंने प्रदेश की डबल इंजन सरकार पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार विकास के मुद्दों के बजाय हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कर रही है। इस दौरान अरुण कुमार आचार्य ने पीडीए साइकिल यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिप सदस्य नरेंद्र सिंह यादव, महासचिव मिलाप सिंह यादव,संजीव श्रीवास्तव, भगवान दास प्रजापति,कमलेश यादव, उपदेश यादव, अभिषेक यादव, नरेंद्र संगम,सूरज सिंह प्रधान, सिंटू शाक्य,नरेन्द्र सिंह उर्फ गोपी यादव, शिवम यादव, अनुज यादव शाहबुद्दीन खान,असरफ हुसैन अंसारी सहित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें