फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'पंचायत चुनावों से डर रही सरकार', सपा महासचिव रामगोपाल यादव का भाजपा पर निशाना

मैनपुरी के करहल में बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे। इस दाैरान पत्रकारों से बातचीत में प्रो. रामगोपाल यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ग्राम पंचायत से लेकर नगर पंचायत और नगर निगम के चुनावों के परिणाम से डरती है। सरकार जानती है कि ग्राम पंचायत चुनावों में भाजपा को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ेगा और इसका असर विधानसभा चुनावों पर भी पड़ेगा। इसी वजह से विधानसभा चुनाव से पहले सरकार किसी भी कीमत पर पंचायत चुनाव नहीं कराना चाहती। इसीलिए कार्यकाल बढ़ाने का अध्यादेश ला रही है। प्रशासकों का कार्यकाल छह महीने बढ़ाने के लिए योगी कैबिनेट द्वारा अध्यादेश को मंजूरी दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार पंचायत चुनाव टालने की दिशा में काम कर रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की सोशल मीडिया पोस्ट और 'राधे-राधे कमल खिला दे' जैसे नारों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सबका अपना अपना मुंह है, वह जैसा चाहे वैसा बोल सकता है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के पास न कोई नीति है और न ही कोई कार्यक्रम। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप यादव,राजेश यादव,राकेश यादव,प्रधान प्रदीप पाल, पुष्पेंद्र, अंकित यादव, प्रदीप यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें