फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: देव की मौत पर भड़के परिजन, शव रखकर आगरा बाईपास रोड पर लगाया जाम

मैनपुरी। आगरा बाईपास रोड स्थित दीप गंगा मैरिज होम में 10 वर्षीय देव की मौत के बाद शुक्रवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों ने बच्चे का शव सड़क पर रखकर आगरा बाईपास रोड पर जाम लगा दिया। परिजन मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। मृतक देव की बहन नेहा ने आरोप लगाया कि मैरिज होम का कमरा खाली कराने के लिए उन पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा था। इसी वजह से उनके भाई को जानबूझकर करंट लगाकर मारा गया है। नेहा ने पेट्रोल पंप पर काम करने वाले प्रकाश राठौर पर भी आरोप लगाए हैं। परिजनों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें