मैनपुरी के बेवर कस्बा में ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर पारंपरिक जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत और उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस कस्बे के प्रमुख हिस्सों से शुरू होकर जीटी रोड मार्ग और इटावा रोड मार्ग से गुजरा। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। पुलिस बल जुलूस के आगे और पीछे मुस्तैद रहा। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर यातायात को सुचारू रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे राहगीरों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष सोनू अल्वी, हाजी इदरीस अली, हाजी अख्तर, हाजी शमशाद अली, शमशाद मेंबर, राजू भाई, ईशाक आढ़तिया, तुल्लन खां, भूरे, इमरान भाई आदि माैजूद रहे।