मैनपुरी के करहल कस्बे में ईद मिलादुन्नबी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह छह बजे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हाथों में इस्लामिक झंडा लेकर नारे लगाते हुए मोहल्ला सराय भटेला दारुल उलूम हनफिया से प्रभात फेरी की शुरुआत की। समापन के बाद ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शाम को 4 बजे से शुरू हुआ। जुलूस की शुरुआत सराय भटेला दारुल उलूम हनफिया से हुई। जुलूस में मौलाना जमील अहमद कादरी ने नाते पाक पढ़कर संदेश दिया कि हजरत मोहम्मद साहब ने दुनिया में इंसानियत एवं शांति का पैगाम दिया है। इस मौके पर जुलूस कमेटी के अध्यक्ष खालिद, चेयरमैन चौधरी अब्दुल नईम, सोएब, डॉ. जीशान अहमद, पूर्व सभासद, आजम खान, हाफिज जाकिर, अफजल खान, ताहिर चांद, जुलूस के अध्यक्ष मोहम्मद अकील सिद्दीकी अध्यक्ष, ओवैस सिद्दीकी, सलमान, समीम, मुमताज, सईद, शकील, नूर हसन, बिलाल, हारून, नदीम, शाहरुख, फरदीन, कल्लू आदि मौजूद रहे।