फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घिरोर में तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश, चाहरदीवारी भी बनेगी

Arun Parashar Updated Thu, 27 Aug 2026 05:37 PM IST

मैनपुरी के घिरोर में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन समाधान अभियान के तहत गुरुवार को तहसील क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों से आईं शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व विभाग ने तहसील क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर पैमाइश कराकर अवैध कब्जों को हटवाया। वहीं नगर पंचायत द्वारा दो तालाबों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने पहुंचकर राजस्व विभाग को माप के निर्देश दिए। साथ ही तालाब को अतिक्रमण मुक्त करवा कर चाहरदीवारी कराने के साथ बस्ती में नगर पंचायत में डाले गए कूड़े को तत्काल हटवाएं जाने के निर्देश दिए। नगर पंचायत घिरोर के द्वारा कस्बा के वार्ड नंबर दो मुहल्ला गुड़ी स्थित तालाब व वार्ड नंबर पांच के मुहल्ला फर्रास स्थिति तालाब की पैमाइश के लिए उपजिलाधिकारी पीयूष कुमार जायसवाल से शिकायत की थी, जिसका जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी ने संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी घिरोर व राजस्व विभाग टीम के साथ वार्ड नंबर पांच मुहल्ला फर्रास में मौके पर पहुंच कर लेखपाल कानूनगो द्वारा तालाब की पैमाइश करवा कर चिह्नांकन कराया । उसके साथ ही उसके चारों तरफ जेसीबी से खुदवा कर चाहरदीवारी के निर्देश दिए।उसके साथ ही शिकायतों में मुख्य रूप से पट्टे की पैमाइश, चक मार्ग पर अवैध कब्जा, ग्राम सभा की भूमि पर अतिक्रमण, तालाब और निजी भूमि के सीमांकन से संबंधित मामले शामिल थे। ये शिकायतें घिरोर खास, ग्राम नगला सिकरवार, नगला इंद्र, कनेगी , अकबरपुर औंछा, ओय सहित अन्य स्थानों से मिली थीं। राजस्व विभाग और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने इन सभी स्थानों पर कार्रवाई करते हुए शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित किया। इस दौरान तहसीलदार गौरव कुमार, कानूनगो दया किशन, लेखपाल अनुराग यादव, राजेश कुमार, राहुल यादव, अनिल यादव, चंद्रेश, इमरान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें