महराजगंज के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के सिरसिया मलमलिया निवासी 45 वर्षीय शिवधर यादव शनिवार शाम धनगड़ा के पास नहर पटरी मार्ग पर घायल अवस्था में मिले। राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी परतावल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।