फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियों का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन अलर्ट

नेपाल में हो रही लगातार बारिश का असर जिले की नदियों पर दिखाई देने लगा है। नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गंडक बैराज पर भी पानी का दबाव बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग के अनुसार सुबह आठ बजे नारायणी नदी का जलस्तर 2,73,600 दर्ज किया गया, जबकि सुबह 10 बजे इसका डिस्चार्ज 2,08,000 तक पहुंच गया। वहीं चंदन, प्यास, महाव, रोहिन त्रिमुहानी, रोहिन बैराज रतनपुर और रकपति नदी रेघौली में भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच रहा है। नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट है और संबंधित विभागों को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें