जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में बुखार, उल्टी-दस्त और कमजोरी की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। पर्चा काउंटर, चिकित्सक कक्ष और जांच केंद्र के बाहर मरीजों की कतार लगी रही। मौसम में बदलाव के चलते वायरल बुखार और पेट संबंधी बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। बच्चों और बुजुर्गों को भी परेशानी के कारण अस्पताल पहुंचना पड़ा।