फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों से पहले कोल्हुई में पुलिस की पैनी नजर

आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कोल्हुई पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। रविवार को पुलिस टीम ने प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च किया। पुलिसकर्मियों ने पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। इस दौरान लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें