महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के कैमा गांव में मंगलवार सुबह घर पर लगी दिवाली की झालर उतारते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे में उनकी 16 वर्षीय बेटी गोल्डी भी गंभीर रूप से झुलस गई। डॉक्टरों ने राम आधारे गौंड (40) और उनकी पत्नी पुष्पा देवी (38) को सीएचसी निचलौल में मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटी को जिला अस्पताल रेफर किया गया।