फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने ठप किया काम, सेवाएं प्रभावित

मांगों की अनदेखी से नाराज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल में कामकाज ठप कर दिया। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं, वहीं इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नियमितीकरण, समान वेतन और सेवा सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों के आंदोलन ने स्वास्थ्य व्यवस्था के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। संविदा स्वास्थ्य कर्मी नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर वेतन विसंगतियां दूर करने, ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, कैशलेस चिकित्सा सुविधा और सेवा सुरक्षा देने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा गैरजनपद स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग भी शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से सेवा देने के बावजूद उन्हें स्थायी कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें