महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के बगदुलरी टोला निवासी 35 वर्षीय रमेश निषाद का शव सोमवार सुबह घर से करीब एक किलोमीटर दूर बागीचे में आम के पेड़ से लटकता मिला। वह रविवार शाम से लापता था। सोमवार सुबह परिजन उसकी तलाश में निकले तो शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। रमेश के एक बेटी और दो बेटे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।