महराजगंज के निचलौल में वर्षों से बंद पड़े चमनगंज पुल के पास स्थित शवदाहगृह को खुलवाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जाहिद अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर एक सप्ताह में ताला खुलवाने की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।