सोनौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुआ में आधी रात पुराना विशाल पीपल का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ गिरने से एक ही घर में रहने वाले 12 परिवारों के मकान और छतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घर में रखा फ्रिज, कूलर समेत अन्य सामान भी मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के अनुसार खबर लिखे जाने तक नौतनवा तहसील से केवल लेखपाल मौके पर पहुंचे थे। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।