फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर एसपी ने पुलिस टीम के साथ किया पैदल मार्च

लखीमपुर खीरी। धनतेरस के मौके पर शुक्रवार शाम को पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ शहर में पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने बाजारों में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाम की स्थिति न बनने देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, सीओ सिटी महक शर्मा और सीओ ट्रैफिक अभिमन्यु त्रिपाठी समेत शहर की विभिन्न पुलिस चौकियों की पुलिस टीम पैदल मार्च में शामिल रही। पुलिस अधिकारियों ने मेन रोड, सराफा बाजार, संकटा देवी बाजार समेत शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस बल की मौजूदगी से बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद नजर आई। एसपी और सीओ ट्रैफिक ने बाजारों में उमड़ रही भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि कहीं वाहनों के कारण जाम की स्थिति तो नहीं बन रही है। त्योहार के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें