फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: पांच हजार रुपये में 24 घंटे की ड्यूटी, कैसे चलेगा घर, पंप ऑपरेटरों ने किया प्रदर्शन

Sat, 03 Oct 2026 01:47 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जिले में ग्रामीण पेयजल योजनाओं के पंप ऑपरेटर खुद सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। पंप ऑपरेटरों का आरोप है कि उनसे महज करीब पांच हजार रुपये में 24 घंटे की ड्यूटी कराई जा रही है। वह कम मानदेय और काम की अनिश्चित व्यवस्था से नाराज हैं। 
 
बड़ी संख्या में पंप ऑपरेटर शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और आठ सूत्रीय मांगों को लेकर नारेबाजी की। पंप ऑपरेटरों पर पंप और विद्युत उपकरणों के संचालन के साथ जलापूर्ति व्यवस्था सुचारू रखने की जिम्मेदारी है। इसके बावजूद उन्हें न तो पर्याप्त मानदेय मिल रहा है और न ही नौकरी से संबंधित जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लंबे समय तक काम लेने के बावजूद उनकी सेवा शर्तें स्पष्ट नहीं हैं।

ऑपरेटरों ने सभी कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग व्यवस्था में शामिल करने और मासिक वेतन 20 हजार रुपये निर्धारित करने सहित पीएफ और ईएसआई, दुर्घटना बीमा, सामाजिक सुरक्षा, सप्ताह में एक दिन अवकाश और अन्य देय छुट्टियां देने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे लोग हड़ताल कर शुरू कर देंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें