पडरौना के उदित नारायण इंटर कॉलेज में संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि न्यायाधीश भुवन श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संविधान की पुस्तक खरीदकर नियमित पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि संविधान न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता पर आधारित लोकतांत्रिक व्यवस्था का मार्गदर्शक है। जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता ने मौलिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की उद्देशिका के सामूहिक वाचन से हुई।