कार्तिक पूर्णिमा के स्नान पर्व पर मंगलवार भोर से ही कुशीनगर की बांसी नदी समेत दस से अधिक घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु रात से ही नदी के आसपास खेतों में बने शिविरों में पहुंच गए थे। सेवरही, पनियहवा और कप्तानगंज सहित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर दान-पुण्य किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए घाटों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। बांसी घाट पर महिला पुलिसकर्मियों की विशेष रूप से ड्यूटी लगाई गई थी।