फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंझनपुर थाने में ड्यूटी के दौरान महिला सिपाही की गोली लगने से मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

महिला थाने में तैनात कांस्टेबल प्रियंका यादव की मंगलवार को ड्यूटी के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन बचाया न जा सका। अभी यह नहीं पता चल सका कि गोली किन परिस्थितियों में चली। मूलत: गाजीपुर की रहने वालीं प्रियंका 2025 बैच की थीं। सुबह करीब दस बजे वह महिला थाने के गेट पर ड्यूटी पर तैनात थीं। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। साथी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ थीं। पास में सरकारी राइफल पड़ी थी। गोली प्रियंका के गले के पास लगी और भेजा उड़ाते हुए निकल गई थी। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें