फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय बढ़ाने और राज्य कर्मचारी का दर्जा के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले जिले की आशा वर्कर्स अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित डायट मैदान में धरना-प्रदर्शन कर रही है। यूनियन की कार्यकर्ताओं ने सरकार से मानदेय बढ़ाने और राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई है। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं ने लंबित भुगतान, प्रोत्साहन राशि और अन्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को उठाया है। आशा वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगों के समर्थन में 23 अक्तूबर 2026 को राजधानी में महापड़ाव करने का निर्णय लिया है। ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं के लिए 10,000 रुपये मासिक मानदेय और 3,000 रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि की मांग उठाई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें