कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र में मोहनपुरा से पहले कांतौर गांव में शिव इंटर कॉलेज के पास तड़के सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। राजस्थान के जनपद करौली से तीर्थनगरी सोरोंजी जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक मैक्स पिकअप और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार छह व्यक्तियों की मौत हो गई।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत मौके पर पहुंचा। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है।