बारिश और तेज आंधी की वजह से बुधवार को शहर में 15 से अधिक जगह पेड़ गिरे। इससे कई वाहन दबकर क्षतिग्रस्त हुए तो यातायात भी अवरुद्ध हुआ। उद्यान विभाग के पास 13 शिकायतें पहुंची जिस पर मौके पर टीम भेजकर पेड़ कटवाकर हटवाए गए। केशव भवन पर लगा तिरंगा झंडा पोल के साथ गिर गया। इससे राहगीर बाल-बाल बचे। आंधी इतनी तेज थी कि भारी पोल गिर गया। वहीं, काकादेव के रानीगंज निवासी पवन ग्रोवर ओर अक्षय ग्रोवर के घर पर पेउ़ गिर गया। इससे उनके मकान की दीवारे चटक गई जिससे काफी नुकसान हुआ है। बिजली का एक पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। बगाही चौराहा से किदवईनगर के बीच लगा एडवरटाइजिंग बोर्ड टूट गया। साकेतनगर में एक्सेस हांडा शोरूम के बाहर भी पेड़ गिरा जिससे कई बाइकें दबकर क्षतिग्रसत हो गई। इसके अलावा, किदवईनगर, सचान चोराहा, राखी मंडी, निरालानगर, ओम चौराहा के पास, काकादेव सहित अन्य जगहों पर भी पेड़ गिरे। पर्यावरण अभियंता दिवाकर भास्कर ने बताया कि 13 जगह से शिकायतें आई थी, टीम भेजकर पेड़ हटवा दिए गए।