फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज: नवीन गंगा पुल पर तीन घंटे लगा जाम, मरीज लेकर जा रही दो एंबुलेंस फंसी

नवीन गंगा पुल पर बुधवार को सुबह से दोपहर तक तीन घंटे तक जाम लगा रहा। गंगा पुल मोड़ से राजधानी मार्ग सब्जी मंडी तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इस बीच कानपुर की ओर जाने वाली दो प्राइवेट एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। पुलिस ने किसी तरह दोनों एंबुलेंस को जाम से निकलवाकर रवाना किया। उधर, सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर भी जाम लगने से राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। दोनों जगह वाहनों को आड़ा-तिरछा कर निकालने व बेतरतीब खड़े ऑटो की वजह से दिक्कत हुई। नवीन गंगा पुल पर सुबह 10 से लेकर दोपहर एक बजे के तक जाम लगा रहा। देखते ही देखते वाहनों की कतार राजधानी मार्ग सब्जी मंडी तक पहुंच गई। वाहनों की करीब एक किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। सुबह जाम लगने के कारण नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। इसी बीच उन्नाव से मरीज लेकर कानपुर जा रही दो प्राइवेट एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। वहां मौजूद यातायात पुलिस ने किसी तरह से निकलवाया। बताया गया कि पोनी रोड तिराहे पर अवैध टेंपो अड्डा संचालित होने के कारण यहां नो पार्किंग जोन पर गलत तरीके से खड़े होने वाले वाहनों के कारण जाम लगा। जाम की सूचना मिलने पर बालू घाट चौकी प्रभारी अरुण त्रिपाठी फोर्स के साथ पहुंचे और आड़े-तिरछे घुसे वाहनों को हटवा कर जाम खुलवाया। उधर, सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर एक के बाद एक दो मालगाड़ी निकलने के कारण देर तक रेलवे फाटक बंद रहा जिससे सड़क के दोनों छोर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जैसे ही रेलवे फाटक खुला जल्दबाजी में लोग निकलने लगे जिससे जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह से जाम खुलवा कर यातायात सामान्य कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें